सेब की खीर एक स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन है। इसमें दूध, चीनी, इलायची और मेवों के साथ भुना हुआ सेब मिलाकर पकाया जाता है। ठंडी परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
सेब की खीर
सामग्री
2 मध्यम आकार के सेब
1 लीटर दूध
4-5 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
6-7 काजू, बादाम (कटे हुए)
7-8 किशमिश
3-4 हरी इलायची (पिसी हुई)
1 बड़ा चम्मच घी
विधि
1. सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें।
2. एक पैन में घी गरम करके कद्दूकस किए हुए सेब को हल्का भून लें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
3. एक अलग बर्तन में दूध को उबालें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
4. दूध में चीनी और इलायची डालें।
5. अब इसमें भुना हुआ सेब और सूखे मेवे डाल दें।
6. 5-7 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
7. खीर को ठंडा करके फ्रिज में रखें और ठंडी-ठंडी परोसें।













Add Comment