समाचार

चिगलोआ गांव स्थित जैन मंदिर से मूर्तियां दानपेटी चोरी: जैन समाज में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी 


पर्युषण पर्व से ठीक पहले जैन आस्था पर अज्ञात बदमाशों ने कुठाराघात किया है। थाना बार क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ स्थित जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर के ताले तोड़ दिए और भगवान की अष्टधातु की सात मूर्तियां, दानपेटी (गोलक), चांदी के छत्र एवं कलश चुरा ले गए। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर (उप्र)। पर्युषण पर्व से ठीक पहले जैन आस्था पर अज्ञात बदमाशों ने कुठाराघात किया है। थाना बार क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ स्थित जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर के ताले तोड़ दिए और भगवान की अष्टधातु की सात मूर्तियां, दानपेटी (गोलक), चांदी के छत्र एवं कलश चुरा ले गए।

इस घटना से जैन समाज में गहरी आस्था भावना आहत हुई। समाजजनों ने एकत्र होकर पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। समाज का कहना है कि पवित्र पर्व के अवसर पर ऐसी घटनाएं बेहद दुखद और निंदनीय है। चोरों की गिरफ्तारी न होने तक समाजजन आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page