समाचार

पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ ग्रहण: महावीर प्रार्थना से वातावरण मंगलमय 


सागर क्षेत्र क्रमांक 10 महिला जैन मिलन नगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह एवं पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम उदासीन आश्रम में हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने किया। सागर से मनीष विधार्थी की पढ़िए यह खबर…


सागर। सागर क्षेत्र क्रमांक 10 महिला जैन मिलन नगर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह एवं पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम उदासीन आश्रम में हुआ। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने किया। महावीर प्रार्थना कर वातावरण को मंगलमय बनाया और मंगलाचरण के द्वितीय चरण में वीरांगना पिंकी जैन ने सुंदर से भजन क प्रस्तुत किए गए। मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। नवीन कार्यकारिणी एवं सदस्यों को क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने शपथ दिलाई। जिसमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय शक्कर, क्षेत्रीय चेयरपर्सन अति वीरांगना मंजू सतभैया, क्षेत्रीय प्रचार मंत्री मनीष जैन विद्यार्थी, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य शशि सतभैया, क्षेत्रीय संयोजिका हिमांशी जैन एवं अन्य शाखाओं के अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहे। सभी ने नवीन पदाधिकारियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। नवीन कार्यकारिणी के रूप में शाखा की अध्यक्ष वीरांगना पिंकी जैन, मंत्री सारिका जैन, कोषाध्यक्ष प्रभा जैन एवं प्रचार मंत्री दिव्या जैन को बनाया गया।

शील्ड देकर सम्मान किया 

पूर्व पदाधिकारी थे उनका शील्ड देकर सम्मान किया गया और शाखा की सभी सदस्य बहनों का सम्मान किया एवं महावीर जयंती पर चंदन वाला झांकी बनाई गई। जिसमें जिन बच्चों ने भाग लिया था उनको भी शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में हमारी शाखा की नीतू, संजना, अर्चना,प्रतीक्षा, सुनीता, विनीता, खुशबू आदि समस्त बहनें उपस्थिति रही। संचालन वीरांगना पिंकी जैन ने किया और पंच परमेष्ठी स्तुति से कार्यक्रम का समापन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page