भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की रजिस्टर्ड संस्था के अंतर्गत जीवन लाल जैन चाय वाले को तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जीवन लाल जैन को प्राप्त नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव की सहमति से राष्ट्रीय सचिव शिवम् तिवारी, जिला मंत्री अजय पंड्या, मध्य प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, संगठन के उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन, मनोज सांवरिया द्वारा प्रदान कर उनके किए गए जीवदया के क्रार्यो के लिए भी उन्हें दुपट्टा, टोपी, अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
नागदा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की रजिस्टर्ड संस्था के अंतर्गत जीवन लाल जैन चाय वाले को तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जीवन लाल जैन को प्राप्त नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव की सहमति से राष्ट्रीय सचिव शिवम् तिवारी, जिला मंत्री अजय पंड्या, मध्य प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, संगठन के उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन, मनोज सांवरिया द्वारा प्रदान कर उनके किए गए जीवदया के क्रार्यो के लिए भी उन्हें दुपट्टा, टोपी, अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके किए गए कार्यों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जीवन जैन हमेशा ही कार्य करते रहे। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में मानव अधिकारों की रक्षा, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे आदि विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य करती है। तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर जीवन लाल जैन चाय वाले को बधाई देने वालो में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, मीडिया प्रभारी निलेश मेहता, सुनील पटवारी, सुरेंद्र कांकरिया, मनोज सोनी, प्रदीप शाह, मनीष औरा, महेंद्र जैन नाना, दीपक जैन दलाल , शुभम सेठिया आदि मौजूद रहे।













Add Comment