समाचार

सम्मान समारोह का आयोजन : लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान 


लायन्स क्लब नागदा द्वारा झोन सोश्यो व पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर इस वर्ष उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया । 


नागदा । लायन्स क्लब नागदा द्वारा झोन सोश्यो व पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यकम के सहसंयोजक लायन विरेन्द्र काटियार के अनुसार झोन चेयरपर्सन लायन कमलेशजी जायसवाल द्वारा लायन्स क्लब नागदा, लायन्स क्लब खाचरौद, लायन्स क्लब खाचरौद श्री साई के पदाधिकारी एवम् क्लब को इस वर्ष किये गये सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया । क्लब सचिव राजेश इन्द्र ने बताया कि आयोजन की अध्यक्षता लायन प्रमोद जैन ने की । अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक डाँ. तेज बहादुरसिंहजी चौहान, बिरला ग्राम थाना एस.आई. योगिताजी उपाध्याय, लायन पंकज मारू जी मंचासिन थे । क्लब द्वारा पूर्व अध्यक्ष लायन गोविन्दजी मोहता, लायन डाँ एस.आर. चावला, लायन गुलजारीलालजी त्रिवेदी, लायन डाँ अनीलजी दूबे, लायन सुशील ओझा, लायन अरविन्द नाहर, लायन हरिश तिवारी, लायन रवि शर्मा, लायन कमलेश जायसवाल को सम्मानित किया गया । अतिथियों का स्वागत लायन एन.के. मिश्रा, लायन श्याम भरावा, लायन मनोज सोनी, लायन डाँ प्रदीप शर्मा, लायन पवन गुप्ता, लायन प्रीति जायसवाल, लायन सविता दूबे, ने किया । कार्यक्रम का संचालन लायन आर.के. यादव व लायन शिल्पा गुप्ता ने किया आभार संयोजक बद्रीलालजी पोरवाल ने माना ।

ये रहे मौजूद 

कार्यकम को लायन अमित दूबे, लायन एस.एस. शर्मा, लायन डाँ सुनील चौधरी, लायन डाँ हार्षित पोरवाल, लायन डॉ हिमान्शु पाण्डे ,लायन सुरेश पंजाबी, लायन मुकेश मोहता, लायन मनीष अग्रवाल, लायन अनिल प्रजापत, लायन मुकेश विश्वकर्मा, लायन सतिश बजाज, लायन अजय पोरवाल, लायन विनयराज शर्मा, लायन राकेश डाबी आदि सदस्य ने उपस्थित होकर सफल बनाया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page