समाचार

शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली के अध्यक्ष हरीश चंद गुड्डी जैन सम्मानित: 46 वीं वैवाहिक वार्षिकी पर किया सम्मान


शांतिनाथ सेवा संघ, दिल्ली के अध्यक्ष हरीशचंद जैन (आगरा वाले बाबूजी) एवं गुड्डी जैन के वैवाहिक जीवन के 46 गौरवशाली वर्षों के पूर्ण होने पर समाजजनों ने सम्मानित किया। उनके समाजसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। नई दिल्ली से पढ़िए अजय जैन की यह खबर…


नई दिल्ली। सेवा, समर्पण और सद्भावना की जीवंत मिसाल बने शांतिनाथ सेवा संघ, दिल्ली के अध्यक्ष हरीशचंद जैन (आगरा वाले बाबूजी) एवं गुड्डी जैन के वैवाहिक जीवन के 46 गौरवशाली वर्षों के पूर्ण होने पर संघ परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं अर्पित कीं। जिससे यह अवसर मात्र एक वैवाहिक वर्षगांठ का नहीं, बल्कि दो महान आत्माओं के साझा जीवन-संघर्ष, परस्पर सहयोग और सामाजिक सेवा के उस अमूल्य योगदान का उत्सव बन गया। जो आज भी संघ के हर सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संघ के कोषाध्यक्ष अजय जैन ‘अजिया’ सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारीगण इस विशेष दिन पर उनके निवास पर उपस्थित हुए।

सभी ने उन्हें सम्मान, स्नेह एवं शुभकामनाओं से अभिभूत करते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ और प्रेरणादायक जीवन की कामना की। इस आत्मीय मिलन समारोह में भावनाओं की मिठास, शब्दों की गरिमा और संबंधों की गहराई देखने को मिली। उपस्थित जनों ने दंपत्ति के जीवन मूल्यों, संयम एवं समाज के प्रति उनके दायित्व बोध की सराहना करते हुए कहा कि बाबूजी जैसे लोग समाज की असली पूंजी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page