समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर जी बचाओ आंदोलन: हर कोई करे संकल्प पत्र तैयार

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। श्री सम्मेद शिखरजी प्राणों से प्यारा है, तो सिर्फ आपका इंतजार है, क्या आप तैयार हैं, सोचने का अब समय नहीं है। अब सिर्फ कुछ करके दिखाना है। आप सबसे देश की बड़ी सभी समितियां, जिन्होंने निर्णय किया है कि श्री सम्मेद शिखरजी को अहिंसक शाकाहार पवित्र जैन तीर्थ घोषित करवाना है,

बस उसी में आपको जुड़ जाना है। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद, भारतवर्षीय दिगंबर जैन विद्वत परिषद, श्री दिगंबर जैन महासमिति, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महापरिषद, ग्लोबल महासभा, जैन पत्रकार संघ, यमुनापार दिगंबर जैन समाज दिल्ली, भारतीय जैन मिलन, श्रुत सेवा संस्थान, जैन सभा दिल्ली, जैन धर्म संरक्षण महासंघ, दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद इंदौर तथा

अन्य कई समितियों ने इस बात पर सहमति जताई है कि श्री सम्मेद शिखरजी को न पर्यटक क्षेत्र के रूप में और न ही वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के रूप में स्वीकार करा जाएगा, बल्कि इसे यथाशीघ्र अहिंसक, शाकाहार, पवित्र जैन तीर्थ घोषित किया जाए। अब यही सब की मांग रहेगी।

इसमें आप सभी को सहयोग करना है। हर मंदिर को, कमेटी को, संस्थान को, अपने-अपने मंदिर में एक संकल्प पत्र तैयार करना होगा , जिसके ऊपर यह लाइन लिखें कि हम सब सामूहिक रूप से चाहते हैं कि शाश्वत श्री सम्मेद शिखरजी को अहिंसक, शाकाहार, पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page