समाचार

श्री दिगबंर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली के हैं अध्यक्ष : समाजसेवी राजेंद्र भंडारी को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं


जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भंडारी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देकर उनका बहुमान किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य कुशल जैन साहुला ने बताया कि श्री दिगबंर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भंडारी के जन्म दिवस पर समाज के श्रेष्ठिवर्ग ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका बहुमान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट...


मुरैना। जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भंडारी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देकर उनका बहुमान किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य कुशल जैन साहुला ने बताया कि श्री दिगबंर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भंडारी के जन्म दिवस पर समाज के श्रेष्ठिवर्ग ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका बहुमान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि राजेंद्र भंडारी जैन समाज की अनेकों संस्थाओं में पदासीन होकर सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। आप बड़ा जैन मंदिर मुरैना के दो बार मंत्री एवम एक बार अध्यक्ष भी रहे हैं। जन्म दिन के अवसर पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी । सभी ने सामूहिक रूप से श्रीफल, माला, तिलक आदिवके द्वारा राजेंद्र भंडारी का बहुमान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस श्री राजेंद्र भंडारी के बहुमान में सर्वश्री महेश्चंद बंगाली, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अभिषेक जैन टीटू, प्रदीप वरैया, महेश जैन परीक्षा, ऋषभ जैन रिस्सो, राजकुमार जैन राजू, सोरभ जैन नायक, सालवी जैन शैंकी, सुनील जैन बीमा, सुनील जैन पुच्ची, नितिन जैन नायक, अनिल जैन संजू, योगेश जैन आलेश, कुशल जैन साहुला, रानू जैन सहित अनेकों समाजसेवी उपस्थित थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page