समाचार

सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र ट्रस्ट नेमावर एवं दयोदय चैरिटेबल ट्रस्ट रेवती रेंज इंदौर के अध्यक्ष हैं पप्पाजी : नरेंद्र कुमार जैन पप्पाजी को जन्मदिवस की बधाई 


 अपने जीवन के 83 बसंत देख चुके विनोदी स्वभावी, हरदिल अजीज समाजसेवी और उद्योगपति नरेंद्र कुमार जैन पप्पाजी आज 84वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। पप्पाजी नगर की दिगंबर जैन समाज के 50 सदस्यीय गौरवशाली बीड़ी वाला परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं और एसएमजे टोबेकोनिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। अपने जीवन के 83 बसंत देख चुके विनोदी स्वभावी, हरदिल अजीज समाजसेवी और उद्योगपति नरेंद्र कुमार जैन पप्पाजी आज 84वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। पप्पाजी नगर की दिगंबर जैन समाज के 50 सदस्यीय गौरवशाली बीड़ी वाला परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं और एसएमजे टोबेकोनिस्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। धर्म, समाज, संस्कृति, जीव दया और मानव सेवा के प्रति समर्पित इस व्यक्तित्व के धनी पप्पाजी, समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से पल्लवित-पुष्पित हुए हैं। आप सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र ट्रस्ट नेमावर एवं दयोदय चैरिटेबल ट्रस्ट रेवती रेंज इंदौर के अध्यक्ष हैं और वहां चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों में पूरी मनस्विता के साथ सक्रिय हैं।

रेवती रेंज में बीड़ी वाला परिवार के सौजन्य से निर्मित होने जा रहे सहस्त्र कूट जिनालय निर्माण में भी आप पुण्यार्जक हैं। ऐसे धर्मनिष्ठ, दानवीर समाजसेवी पप्पाजी को अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि आप सपरिवार सदैव स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, मस्त रहें, शतायु हों और संतों-भगवंतों के आशीर्वाद की वृष्टि आप और आपके पूरे परिवार पर होती रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page