समाचार

जैन समाज ने दी बधाई : हंसमुख गांधी पावागिरि ऊन के कार्याध्यक्ष मनोनीत


स्वर्ण भद्र आदि चार महामुनिराजों सहित अनेक सिद्ध परमेष्ठि भगवंतो की निर्वाण भूमि,भगवान महावीर स्वामी के अतिशय से आच्छादित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि जी ऊन ट्रस्ट की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख गांधी को ट्रस्ट कमेटी का कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इन्दौर। स्वर्ण भद्र आदि चार महामुनिराजों सहित अनेक सिद्ध परमेष्ठि भगवंतो की निर्वाण भूमि,भगवान महावीर स्वामी के अतिशय से आच्छादित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि जी ऊन ट्रस्ट की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी हंसमुख गांधी को ट्रस्ट कमेटी का कार्याध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गांधी अभी विगत 12वर्ष से मंत्री पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

क्षेत्र पर आगामी वर्ष 2025 में भव्य पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। श्रीधी ने बताया कि वे पावागिरि जी ऊन के विकास हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य करेंगे। समस्त उपस्थित ट्रस्टियों ने सर्व सम्मति से गांधी का चयन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page