समाचार

ज्ञानतीर्थ में स्याद्वाद युवा क्लब का साप्ताहिक अभिषेक पूजन सम्पन्न : आगामी 150वे अभिषेक पूजन का आयोजन कुंडलपुर में 28 सितम्बर को


स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना के सदस्यों ने ज्ञानतीर्थ जिनालय में श्रद्धा व भक्ति के साथ 145वां साप्ताहिक अभिषेक एवं पूजन सम्पन्न किया। आगामी 28 सितम्बर 2025 को 150वा अभिषेक एवं पूजन कुंडलपुर में होगा। पढ़िए मनोज जैन की ख़ास रिपोर्ट…


मुरैना। स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना का साप्ताहिक जिनाभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम ज्ञानतीर्थ जिनालय में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने मूलनायक आदिनाथ भगवान की भक्ति करते हुए जिनालय में विराजमान सभी जिन प्रतिमाओं का जलाभिषेक, शांतिधारा और अष्टदृव्य से पूजन किया। सभी सदस्य विशेष पूजन वस्त्रों में सुसज्जित थे। अध्यक्ष शुभम् जैन (नंदपुरा वाले) ने बताया कि पर्यूषण पर्व के आगमन को देखते हुए सभी सदस्यों ने ज्ञानतीर्थ जिनालय में प्रतिमाओं का परमार्जन एवं सफाई कार्य किया।

ज्ञातव्य हो कि परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मतिसागरजी महाराज की प्रेरणा से अखिल भारतीय स्याद्वाद युवा क्लब का गठन हुआ था। मुरैना शाखा हर रविवार विभिन्न जिनालयों में अभिषेक पूजन करती है। आगामी 150वा जिनाभिषेक एवं पूजन अतिशय क्षेत्र कुंडलपुर दमोह में 28 सितम्बर 2025 को सम्पन्न होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page