समाचार

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी के सानिध्य में विमल धाम का भूमि पूजन : गुरु भक्तों ने कमरों के निर्माण की दी स्वीकृति


इंदौर कोटा रोड़ पर यहां से 12 किमी दूर सुसनेर-सोयत के बीच आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद और सानिध्य में विहार धाम का भूमि पूजन किया गया। यहां एक संत निवास, सर्व सुविधा युक्त 20 कमरे, 6 हजार स्क्वायर फीट का टीन शेड और एक चैत्यालय बनेगा। सुसनेर से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


सुसनेर। इंदौर कोटा रोड़ पर यहां से 12 किमी दूर सुसनेर-सोयत के बीच आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद और सानिध्य में विहार धाम का भूमि पूजन किया गया। जो की लगभग 6 बीघा जमीन में बनेगा। इससे एक संत निवास, सर्व सुविधा युक्त 20 कमरे, 6 हजार स्क्वायर फीट का विशाल टीन शेड और एक चैत्यालय बनेगा। चैत्यालय में देवाधिदेव श्री विमलनाथ भगवान की मूर्ति विराजमान होगी और शुक्रवार से ही इस विहार धाम का नाम गुरुदेव ने विमल धाम नाम रखा। सर्वप्रथम शुक्रवार को प्रातः 7:30 बजे विमल धाम में पौधरोपण किया गया। उसके बाद में गुरुदेव ने विमल धाम के संबंध में सभी भक्तों को जानकारी दी। उन्होंने बताया की तपोभूमि की तर्ज पर यहां भी 2लाख 51 हजार में विवाह की सुविधा दी जाएगी।

जिससे समाज के फिजुल खर्च से बचा जा सके। यहीं पर एक छोटा सा चैत्यालय होगा। जिससे दूल्हा-दुल्हन की यहीं पर मंदिर ढुकाई की जा सके। संत निवास और चैत्यालय का भुमि पूजन किया गया। संत निवास के निर्माण का संपूर्ण खर्च गुजरात बड़ौदा के श्रावक मदन भाई रूपेन्द्र भाई हुम्मड़ ने स्वीकृति दी, जो संघपति भी है। साथ ही 11 कमरों के निर्माण की भी गुरु भक्तों ने स्वीकृति प्रदान की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page