आचार्यश्री प्रज्ञा सागरजी ससंघ के आशीर्वाद व प्रेरणा से गठित गुरु आस्था परिवार, कोटा की आज प्रथम नवीन समिति का गठन श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर महावीर नगर प्रथम में हर्षोल्लास के वातावरण में किया गया। पढ़िए कोटा की यह पूरी खबर…
कोटा। गुरुवर आचार्यश्री 108 प्रज्ञा सागरजी महाराज ससंघ के आशीर्वाद व प्रेरणा से गठित गुरु आस्था परिवार, कोटा की आज प्रथम नवीन समिति का गठन आचार्यश्री के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर महावीर नगर प्रथम में हर्षाोल्लास के वातावरण में किया गया। विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन ‘पार्श्वमणि‘ ने जानकारी देते हुवे बताया कि गुरु आस्था परिवार समिति के चेयरमैन यतीश जैन (खेड़ावाला), अध्यक्ष लोकेश जैन (सीसवाली वाले), महामंत्री नवीन दौराया (रानपुर वाले), कोषाध्यक्ष अजय जैन खटकीड़ा, को सर्वसम्मति से समाज बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति में गुरुदेव ने निर्वाचित किया।
समाजजनों का अभिनंदन किया गया
सकल दिंगबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता, जे.के.जैन ने सभी का भावभिना अभिनंदन किया। इस अवसर पर नरेश वैद, मनोज जयसवाल, दीपक जैन, पारस जैन पत्रिका, शैलेन्द्र जैन, अनिल ठोरा, योगेश जैन सिंघम, अजय जैन, राजेश बंटी, अर्पित जैन, राजेंद्र गोधा, पारस बज और राजेंद्र जैन इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया गया।













Add Comment