समाचार

गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में भक्तिभाव से मनाया प्रभु श्रेयांसनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव : श्री शीतलनाथ जैन मंदिर में शांतिनाथ महामंडल विधान अंतर्गत सम्पन्न हुआ रक्षाबंधन महापर्व


आगरा के श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में शांतिनाथ महामंडल विधान के अंतर्गत भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण कल्याणक एवं रक्षाबंधन महापर्व मनाया गया। पंडित सौरभ जैन शास्त्री के निर्देशन में अभिषेक, शांतिधारा और अष्टद्रव्य पूजन के साथ भक्तों ने निर्वाण कांड का वाचन किया और निर्वाण लाडू समर्पित किए। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा। श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर खां में शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। इसी के अंतर्गत 9 अगस्त को भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन अवसर पर पंडित सौरभ जैन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक, शांतिधारा और अष्टद्रव्य पूजन सम्पन्न कराया।

इसके पश्चात संगीत की मधुर धुनों के बीच निर्वाण कांड का वाचन किया गया और प्रभु श्रेयांसनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। धर्मसभा में पंडित सौरभ जैन शास्त्री ने रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि पौराणिक काल में अकंपनाचार्य के नेतृत्व में 700 जैन मुनियों पर उपसर्ग हुआ था, जिसे मुनि विष्णु कुमार ने वामन अवतार लेकर समाप्त किया। इसीलिए जैन धर्म में यह पर्व मुनि संरक्षण की स्मृति में मनाया जाता है।

यह रहे उपस्थित 

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि इस विधान का समापन 10 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। इस अवसर पर सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, नरेश जैन, देवेंद्र जैन, संजीव जैन, धर्मेंद्र जैन, सुनील जैन, विपिन जैन, पंकज जैन, ध्रुव जैन, सुशीला जैन, शांत जैन सहित समस्त जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page