शहर की सामाजिक संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस पर ‘वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं’ इस संकल्प के साथ जैन मिलन महिला चंदना शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक अनुकरणीय और पर्यावरण-संवेदनशील पहल की। पार्क परिसर में छायादार और लाभकारी पौधो का रोपण किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। शहर की सामाजिक संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस पर ‘वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं’ इस संकल्प के साथ जैन मिलन महिला चंदना शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक अनुकरणीय और पर्यावरण-संवेदनशील पहल की। पार्क परिसर में छायादार और लाभकारी पौधो का रोपण किया गया। जो न केवल आज बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी शुद्ध वायु, छाया और जीवन का स्रोत बनेंगे। साथ ही, पौधों की नियमित देखभाल के लिए मिशन स्वच्छ टीम को 100 फीट लंबी लेजम पाइप भेंट की गई। जो सेवा व संवेदनशीलता का प्रतीक है। संस्थापिका नीतू जैन पहाड़िया ने कहा कि जल और जंगल का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। हर वृक्ष भविष्य की आशा का बीज है।
अध्यक्ष सुनीता जैन ने कहा कि प्रकृति से प्रेम ही सच्ची पूजा है। अगर हर हाथ एक पौधा रोपे, तो पृथ्वी फिर से हरी-भरी हो सकती है। इस सराहनीय अभियान में नीतू जैन पहाड़िया, सुनीता जैन, अलका जैन, रूबी जैन, अनिता जैन, विभा जैन तथा मिशन स्वच्छ के सदस्यगण उपस्थित रहे। यह केवल एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और साझी जिम्मेदारी का संदेश भी था।













Add Comment