समाचार

पौत्र ने कराया दादी मां का नेत्रदान : शाइन इंडिया ने जून में 36 कॉर्निया किए संकलित


नई धानमंडी,एरोड्रम निवासी पारसमल झांझरी की धर्म पत्नी सज्जन देवी का सोमवार शाम आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पौत्र किन्शुक जैन ने अपनी दादी मां का नेत्रदान करवाकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कोटा से पढ़िए, यह खबर…


कोटा। नई धानमंडी,एरोड्रम निवासी पारसमल झांझरी की धर्म पत्नी सज्जन देवी का सोमवार शाम आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार में नेत्रदान के प्रति प्रारंभ से ही जागरूकता है।

इसलिए पौत्र किन्शुक जैन ने तुरंत ही ज्योति मित्र तरुण जैन और अशोक पाटनी के माध्यम से संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन से संपर्क किया और दादी मां का नेत्रदान कराया। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में पारसमल के अलावा बहू कमलेश जैन, पोती कलिका की भी सहमति मिली। संस्था के डॉ कुलवंत गौड़ ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस माह 36 कॉर्निया हाडोती संभाग से संकलित किए गए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page