समाचार

आचार्य श्री विप्रणत सागर करेंगे उद्घाटन : परदेशीपुरा में पर्युषण पर्व सुगंध दशमी पर भव्य झांकी  


 परदेशीपुरा दिगंबर जैन समाज एवं वीर बाहुबली सोशल ग्रुप द्वारा परम पूज्य आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पर्युषण पर्व सुगंध दशमी पर भगवान आदिनाथ जी की मोक्ष स्थली कैलाश पर्वत (अष्टापद) की परिक्रमा कैलाश मानसरोवर की भव्य एवं ऐतिहासिक झांकी का निर्माण किया गया है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। परदेशीपुरा दिगंबर जैन समाज एवं वीर बाहुबली सोशल ग्रुप द्वारा परम पूज्य आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पर्युषण पर्व सुगंध दशमी पर भगवान आदिनाथ जी की मोक्ष स्थली कैलाश पर्वत (अष्टापद) की परिक्रमा कैलाश मानसरोवर की भव्य एवं ऐतिहासिक झांकी का निर्माण किया गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि झांकी का उद्घाटन परम पूज्य आचार्य श्री विप्रणत सागर के संसघ में किया जाएगा।

झांकी 13 सितंबर से 17 सितंबर तक इस ऐतिहासिक झांकी का अवलोकन कर तीर्थ यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। झांकी निर्माण के सहयोगी प्रियंक जैन, अमित जैन गोलू एवं अरविंद जैन एडवोकेट ने आह्वान कर समाज जन से झांकी निहारने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page