समाचार

भव्य पंचकल्याणक महोत्सव व चौबीस समोशरण विधान आठ अप्रेल तक चलेगा: पुष्पेन्द्र चौहान दे रहे सजगता से अपनी सेवाएं 


उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समोशरण विधान जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ। यह 8 अप्रैल तक आयोजित होगा। राजीव सिंघाई की रिपोर्ट 


महरौनी। उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समोशरण विधान जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ। यह 8 अप्रैल तक आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा गार्ड पुष्पेन्द्र चौहान जो मैनपुरी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं अपनी सजगता और मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे मंच के पीछे बनी वेदी की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।

उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वह करीब 277 जैन आयोजन एवं पंचकल्याणक महोत्सव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य आयोजित 45 धार्मिक एवं पंचकल्याणक महोत्सव में अपनी सेवाएं बड़ी मुस्तैदी से दे चुके हैं। उन्होंने जैन धर्म की विशेषताओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म बहुत ही अच्छा है और जैनी बहुत ही शांत और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और इनके लिए कार्य करना बहुत ही अच्छा होता है।

उनको बहुत से जैनाचार्य एवं जैन संतो का आशीर्वाद मिल चुका है और मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से वह अपने आपको पुण्यशाली मानते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page