दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा अंतर्गत श्री दिगंबर जैन ग्लोबल यूथ फोरम द्वारा ॐ तपोवन पंचकल्याण ओसाडे (पुणे) में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भव्य पद ग्रहण समारंभ एवं यूथ क्वेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को जीवन आने वाले समस्याओं का समाधान आचार्य श्री ने अध्यात्म से जोड़कर बड़े ही सरल और विस्तार से दिए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
पुणे। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा अंतर्गत श्री दिगंबर जैन ग्लोबल यूथ फोरम द्वारा ॐ तपोवन पंचकल्याण ओसाडे (पुणे) में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भव्य पद ग्रहण समारंभ एवं यूथ क्वेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को जीवन आने वाले समस्याओं का समाधान आचार्य श्री ने अध्यात्म से जोड़कर बड़े ही सरल और विस्तार से दिए। अनेक युवाओं ने आचार्य श्री को प्रश्न पूछने का मौका मिला, आचार्य श्री द्वारा प्राप्त उत्तरों से पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो गया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसी कड़ी में पुणे जिले के तीसरी युवा इकाई का गठन हुआ, जिसका भव्य पदग्रहण समारोह हुआ। सोनल जैन को यूथ फोरम पुणे के जिला संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। विशेष अतिथि के रूप में पुणे के स्वप्निल पाटनी SPC क्लासेस के फाउंडर एवं मोटिवेशनल स्पीकर ने इस कार्यक्रम मे पधार कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
स्वप्निल पाटनी, ग्लोबल महासभा की विभिन्न योजनाओं को जानकार काफी उत्साहित हुए एवं ग्लोबल महासभा से भविष्य में जुड़ने की भावना प्रकट की। ग्लोबल महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। पारस जी लोहाडे ने ग्लोबल महासभा की संपूर्ण जानकारी सभा में रखी। ग्लोबल विमेन फोरम की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुजाता शाह, समाज भूषण एवं अल्पसंख्यक मंत्री महाराष्ट्र प्रकाश बडजाते, सुनील कटारिया अल्पसंख्यक मंत्री पुणे, ग्लोबल महासभा के युवा फोरम के राष्ट्रीय युवा मंत्री व जैन जॉब टीम कोर कमेटी मेंबर स्वप्निल कासलीवाल की उपस्थिति रही। मनीष बडजात्या अध्यक्ष खंडेलवाल समाज पूणे ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व उन्होंने ग्लोबल महासभा के पेट्रोन मेंबर बनने की स्वीकृति प्रदान की, जिसकी घोषणा सभा में की गयी।
विनय चुडीवाल व भरत ठोले संयोजक मुनि सेवा समिति महाराष्ट्र ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशेष रूप से इस आयोजन के लिए स्थान व सभी सुविधा प्रदान करवाने वाले व पंचकल्याणक महोत्सव कराने वाले महावीर, दीपक शाह परिवार का आभार प्रकट किया गया।
प्रकट किया आभार
इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सम्पन्न कराने मे ग्लोबल यूथ फोरम पुणे के जिला संयोजक सोनल जैन, राष्ट्रीय युवा मंत्री एवं स्वप्निल कासलीवाल, सुकमाल जैन, ऋचा जैन,जैन जॉब कोर कमिटी मेंबर पीयूष पांडे,अमित लोहाड़े,दीपक जैन, मोहित जैन, विद्यानंद, श्रेयांस जैन, रितेश जैन नवीन जैन, सौरव जगाती शुभ्रा जैन, पायल जैन इनका विशेष रूप से योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री प्रवीण लोहाडे ने किया।













Add Comment