तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी संसघ के सानिध्य में 7 जनवरी को दोपहर को 2 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
उज्जैन। तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी संसघ के सानिध्य में 7 जनवरी को दोपहर को 2 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने बताया कि गुरुवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास विंध्य कोठी पर दिगंबर जैन समाज एवं महावीर तपोभूमि ट्रस्ट के समाजसेवी की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट हुई। जिसमें विशेष रूप से समाज अध्यक्ष, तपोभूमि संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, सचिव सचिन कासलीवाल ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया एवं तपोभूमि प्रणेता आचार्य गुरुदेव प्रज्ञा सागरजी महाराज के तत्वावधान में श्री महावीर तपोभूमि उज्जैन में आयोजित “होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन समारोह“ के लिए आमंत्रित किया।
जिसमें मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सहर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम भव्य रूप से श्री महावीर तपोभूमि पर होने जा रहा है जिसकी तैयारियां प्रारंभ की जा चुकी हैं। कार्यक्रम में सकल जैन समाज के आने का आग्रह अध्यक्ष सुनील जैन ट्रांसपोर्ट, सचिव धर्मेंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष दिनेश जैन सुपर फार्मा, कोषाध्यक्ष इंद्रमल, उपाध्यक्ष संतोष लुहाडिया, तपोभूमि ट्रस्ट संरक्षक कमल मोदी व पवन बोहरा, सह सचिव दीपक जैन, निर्माण मंत्री संजय बड़जात्या, अनिल कासलीवाल, वीरसेन जैन, सुनील जैन बडगडिया, प्रज्ञा कला मंच अध्यक्ष नीलू बडजातियां बढ़ जातियां, सचिव रश्मि कासलीवाल, प्रज्ञा युवा मंच अध्यक्ष पलाश लुहाड़िया, सचिव निखिल विनायक, प्रज्ञा पुष्प अध्यक्ष अदिति सेठी, सचिव अवनी पतंगिया, प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव आराध्य जैन, निशि जैन, रश्मि जैन सेठी ने आदि ने किया है।













Add Comment