समाचार

भव्य मंगल प्रवेश : ताजगंज जैन मंदिर में श्री सुधासागर महाराज की अगवानी


आगरा के ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनिसंघ की अगवानी को सकल जैन समाज ताजगंज बड़ी संख्या में उमड़ पड़ा । पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट


आगरा 07 दिसम्बर को आगरा के ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनिसंघ की अगवानी के लिए सकल जैन समाज ताजगंज बड़ी संख्या में उमड़ पड़ा। निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार दोपहर 2 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमला नगर से कमलानगर के अन्दर मुख्य मार्ग से होते हुए चांदनी चौक होते हुए वाटर वर्क्स चौराहा,जीवनी मंडी चौराहा से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कचौड़ा बाजार बेलनगंज पहुंचे| जहाँ मुनिश्री ने मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए | इसके बाद मुनिसंघ यहां से जमुना किनारे रोड,पुरानी मन्डी चौराहा होते हुए,विक्टोरिया पार्क से भव्य शोभायात्रा के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ताजगंज पहुंचें| जहां समग्र ताजगंज जैन समाज ने मुनिसंघ की मंगल आरती एवं पाद प्रक्षालन कर जोरदार आगवानी की| मुनिसंघ के मंगल प्रवेश शोभायात्रा में महिलाएं एवं बालिकाएं डांडिया करते हुए चल रही थी|

शास्त्र और श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद लिया
मंदिर पहुंचने पर मुनिसंघ ने सर्वप्रथम मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए| इस अवसर पर भक्तों ने निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को शास्त्र एवं श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद मुनिश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम पर साय:5:30 से 6:30 बजे तक आयोजित हुआ| जिज्ञासा समाधान का संचालन संजय जैन एवं मनोज बाकलीवाल द्वारा किया गया| ताजगंज जैन समाज के महिलाएं,पुरुष एवं बालक बालिकाएं मुनिसंघ की अगवानी को अति उत्सुक नजर आया। **मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन दिनांक 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को प्रात:8:30 बजे से प्रात:10:00 बजे तक ताजखेमा ताजमहल के निकट एवं साय: 5:30 बजे से साय:6:30 बजे तक जिज्ञासा समाधान ताजखेमा पर आयोजित होगा|

ये रहे मौजूद
इस अवसर संजय जैन,संजय बाबू जैन,पारसबाबू जैन,विनय कुमार जैन,विजय कुमार जैन,मधुर जैन, योगेश कुमार जैन,ऋषि जैन, धीरज जैन,उत्सव जैन,निशांत जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन जैन, वैभव जैन, मीरा जैन,ऋतु जैन,अनुराग जैन,जॉली जैन सरोज जैन,अनुष्का जैन,नैंसी जैन समस्त ताजगंज सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page