समाचार

10 वर्ष बाद पहुंचे आगरा की पावन धरा पर : श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ का छीपीटोला में भव्य मंगल प्रवेश


आचार्यश्री विमर्शसागर जी महाराज अपने 25 पिच्छिकाओं एवं आगरा नगर की दो गौरव आर्यिकाश्री विघांतश्री माताजी एवं आर्यिकाश्री विमलाश्री माताजी सहित 10 वर्षों के बाद आगरा की पावन धरा पर प्रातःकाल की बेला में पहुंचे। पूज्य आचार्य संघ की अगवानी के लिए जिनागम पथ जयवंत हो गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। जीवन है पानी की बूंद के रचियता श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज ससंघ का मंगल पद विहार अतिशय क्षेत्र तिजारा की ओर चल रहा है। 25 दिसंबर को पद विहार के दौरान आचार्यश्री अपने 25 पिच्छिकाओं एवं आगरा नगर की दो गौरव आर्यिकाश्री विघांतश्री माताजी एवं आर्यिकाश्री विमलाश्री माताजी सहित 10 वर्षों के बाद आगरा की पावन धरा पर प्रातःकाल की बेला में पहुंचे। पूज्य आचार्य संघ की अगवानी के लिए जिनागम पथ जयवंत हो गया। छीपीटोला सकल जैन समाज के बंधु नंद सिनेमा पर एकत्रित हुए। सभी ने आचार्य संघ की मंगल आरती उतारकर अगवानी की। आचार्य संघ नन्द सिनेमा से भव्य शोभा यात्रा के साथ शहजादी मंडी, मेहर सिनेमा, बालूगंज पेट्रोल पम्प, बेनीसिंह स्कूल, छीपीटोला चौराहा होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन भवन छीपीटोला पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर मौजूद थीं। मंगल प्रवेश के दौरान आचार्यश्री के चरणों का पाद पक्षालन एवं मंगल आरती उतारकर आचार्य संघ की भव्य अगवानी की गई।

मंगल प्रवेश के उपरांत आचार्य संघ ने मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद आचार्य श्री की धर्मसभा आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके साथ ही बाहर से पधारे सौभाग्यशाली भक्तों ने आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए। बाल ब्रह्मचारिणी विशु दीदी के कुशल निर्देशन में भक्तों ने अष्ट द्रव्य का थाल सजाकर आचार्यश्री विमर्शसागर जी महाराज की पूजा की। धर्मसभा के दौरान आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, लखनऊ, कानपुर, मैनपुरी, बाराबंकी के सकल जैन समाज ने आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

निकाली गई भव्य शोभायात्रा

धर्मसभा का संचालन सत्येंद्र जैन साहू एवं ब्रह्मचारिणी विशु दीदी ने किया। आचार्य संघ की मंगल अगवानी शोभायात्रा में छीपीटोला के युवा मंडल, बालिका मंडल, महिला एवं पुरुष अपने हाथों में झंडा लेकर एवं जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में चल रहे थे। आचार्य संघ की भव्य अगवानी में छीपीटोला में अपार जन सैलाब देखने को मिला। आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज की गुरुभक्ति निर्मल सेवा सदन में शाम:5:30 बजे से 6:30 तक आयोजित की गई। आचार्य संघ का मंगल प्रवास एक-दो दिन छीपीटोला में रहेगा। इस अवसर पर चन्द्रमोहन जैन (मोनू), मोंटी जैन, विश्वजीत जैन (कोटिया), शुभम जैन, आदित्य जैन, रमेश जैन टायर वाले, मुन्नालाल जैन, प्रवीन जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, शैला जैन, रेखा जैन, ऐनी जैन, मुकेश जैन अखण्ड ज्योति, बिट्टू जैन, मुकेश जैन लले सहित समस्त छीपीटोला सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page