परम पूज्य आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ (13 पिच्छी) का आगामी रविवार 11 जून को असम की प्रमुख धर्मपरायण नगरी गुवाहाटी की पुण्य धरा पर चातुर्मास 2023 के लिए मंगल आगमन होने जा रहा है। गुवाहाटी दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल) व मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने इस भव्य मंगल अगवानी का धर्म लाभ लेंने के लिए सभी धर्मावलम्बियों को आमंत्रित किया है। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…
गुवाहाटी। परम पूज्य आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ (13 पिच्छी) का आगामी रविवार 11 जून को असम की प्रमुख धर्मपरायण नगरी गुवाहाटी की पुण्य धरा पर चातुर्मास 2023 के लिए मंगल आगमन होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 04 जून को नलबाड़ी में विराजित आचार्य श्री ससंघ को गुवाहाटी पधारने व समग्र पूर्वांचल दिगम्बर जैन समाज की ओर से गुवाहाटी में इस वर्ष 2023 का चातुर्मास करने हेतु विनय पूर्वक भक्ति के साथ श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया था, जिसका आशीर्वाद प्रदान करते हुए आचार्य श्री ने पूर्वांचल की समग्र दिगम्बर जैन समाज का चातुर्मास गुवाहाटी में करने की घोषणा की है।
आचार्य श्री (ससंघ) सात जून को शाम 4:00 बजे नलबाड़ी से विहार कर रंगिया होते हुए पांडु (गुवाहाटी) में मंगल प्रवेश होगा तथा 11 जून को प्रात: 5:00 बजे पांडु मंदिर से रवाना होकर 6:30 बजे फूलबगान स्थित अपोलो होटल के पास पहुंचेगा। वहां से ससंघ को गाजे-बाजे के साथ फैंन्सी बजार स्थित श्री दिगम्बर जैन(बड़ा) मंदिर दर्शनार्थ ले जाया जाएगा। तत्पश्चात वहां से प्रवास एवं चातुर्मास हेतु भगवान महावीर धर्म स्थल में हर्षोल्लास पूर्वक मंगल प्रवेश कराया जाएगा। जहां आयोजित धर्मसभा से पूर्व मंगलाचरण, गुरु चित्र अनावरण, आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि कार्यक्रम के पश्चात् आचार्य श्री का आशीर्वचन होगा।
गुवाहाटी दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल) व मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने इस भव्य मंगल अगवानी का धर्म लाभ लेंने तथा धर्म प्रभावना में वृद्धि हेतु पूर्वांचल की सकल दिगम्बर जैन समाज सहित पूरे भारतवर्ष से धर्मावलम्बियों को आमंत्रित किया है। यह जानकारी समाज के प्रचार -प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी व सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।









Add Comment