समाचार

मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया : भव्य लाडू और दीप यात्रा निकाली गई


जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक श्री 1008 भगवान महावीर के 2550वें मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नगर, डी ब्लॉक स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में भव्य लाडू एवं दीप यात्रा निकाली गई। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक श्री 1008 भगवान महावीर के 2550वें मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नगर, डी ब्लॉक स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में भव्य लाडू एवं दीप यात्रा निकाली गई, जिसमें कर्मयोगी एवं गंगेगैरी समाज के साथ महिलाएं हाथ में आरती का थाल एवं लाडू के साथ नृत्य करते हुए भक्ति भाव के साथ कमला नगर मन्दिर पहुंचीं।

इस अवसर पर भगवान महावीर के समक्ष सर्वप्रथम निर्वाण लाडू समर्पित कर भक्तिमय संगीत के साथ महाआरती भी की गई। इस अवसर 25.5 किलो का मुख्य लाडू समर्पित करने का सौभाग्य विनीत, सचिन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शालीमार, कर्मयोगी एवं गंगेगैरी समाज के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शालीमर जैन महिला मण्डल, शुभकामना परिवार एवं शालीमार जैन युवा मंडल के सभी सदस्यों के साथ ग्रेटर कमला नगर समाज भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page