
मुनि संघ की प्रभावना पूर्वक अगुवाई हुई सायंकाल मुनि सुधासागर महाराज ने ग्राम दैलवारा में जिज्ञासा समाधान के दौरान श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इसके पूर्व सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में प्रातःकाल श्रावकों ने गांव के प्राचीन जैन मंदिर में मूलनायक आदिनाथ भगवान की शान्तिधारा ब्रजकिशोर अवध किशोर जैन परिवार, नरेश मुक्ता परिवार ने की जबकि अतिशय क्षेत्र पर मूलनायक भगवान शान्तिनाथ की शान्तिधारा का पुण्र्याजन अंकित जैन किया । मुनि श्री को पडगाहन एवं आहारदान का पुण्यार्जन जखोरा समाज के श्रावकों को मिला ।
मध्यान्ह में मुनि श्री ने भगवान शान्तिनाथ के दर्शन के उपरान्त अपने संघस्थ मुनि पूज्यसागर महाराज,एलक धैर्यसागर महाराज क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के साथ पदविहार किया जिसमें प्रमुख रूप से सतोदय तीथ्र सेरोन के पदाधिकारियों के साथ ग्राम दैलवारा समाज के लेाग व श्रावक श्राविका चल रहे थें । मुनि श्री पदविहार करते हुए ग्राम दैलवारा पहुंचें । जहां ग्रामीण महिलाओं ने मिटटी के मंगल कलशों के साथ मुनि संघ की अगुवाई की रंगोली सजाई स्थान स्थान पर पादप्रक्षालन हुआ ।
गणमान्य लोगों व नन्हें बच्चों ने भी किया मुनि श्री का स्वागत
ज्वाला बाबू शिक्षा मंदिर के बच्चे उत्साह पूर्वक नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान भुवन कुशवाहा, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह बुन्देला, व्रजकिशोर मालवीय, गोलू राजा, राजदीप बुन्देला, देवेन्द्र बरया आनंद जैन एलआईसी, अजय जेनसाइकिल, अशोक जैन दैलवारा मिन्टू जैन अमित सतभैया आलोक खजुरिया, पं0 जयकुमार जैन मुकेश जैन नेता के अतिरिक्त सतोदय तीर्थ के अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, मनोज जैन बबीना विजय जैन लागौन आदि प्रमुख रहे ।
मुनि श्री ससंघ दिगम्बर जैन पुष्पदंत मंदिर पहुंचे जहां समाज के श्रेष्ठी जनों ने पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी । इस दौरान स्व0 नेमिचंद जैन नौगांव की स्मृति में जितेन्द्र जैन एवं स्व0 कुसुम जैन की स्मृति में डॉ. संजय जैन राजेश जैन ने मंदिर से लगा हुआ मकान दान में देने की घोषणा की । उनके पुण्य की अनुमोदना जैन समाज द्वारा की गई ।












