महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के 2025/2027 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। डॉ. प्रशांत तिवाड़ी के सानिध्य में हुए चुनाव में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाडिया और कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। सभी को सेवा भावनाओं से शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल संस्था के 2025/2027 के चुनाव सम्पन्न हुए। इस अवसर पर चन्द्र सागर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत तिवाड़ी की उपस्थिति रही।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर वीर रामावतार गोयल, सचिव पद पर वीर अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष पद पर वीर सुरेश जैन और उप कोषाध्यक्ष पद पर वीर प्रदीप गंगवाल का चयन हुआ। इसके अलावा उपाध्यक्षों में वीर अशोक गंगवाल, वीर रतनलाल मेघवाल और वीर भानुप्रकाश औदिच्य शामिल रहे। संगठन मंत्री वीर कमल गौड़ और प्रचार मंत्री वीर अशोक कुमार अजमेरा बनाए गए। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वीर सुभाष पहाडिया, वीर जीवन सिंह, वीर कैलाश पांडया, वीर सोहनलाल वर्मा और वीर विजय पहाडिया शामिल हुए।
चिकित्सा शिविर प्रभारी वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर संदीप पांड्या और वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा बने। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वीर किशोर सेवदा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर नरेश जैन, वीर प्रदीप काला और वीर निर्मल पांडया को मनोनीत किया गया। समारोह में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, जीवदया और राष्ट्रीय सेवा भावनाओं की शपथ दिलाई गई तथा तिलक, माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।













Add Comment