उत्तरप्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों, मंदिरों के विकास, संरक्षण हेतु एक विशेष योजना चला रही है। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने उत्तरप्रदेश के जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्षों एवं मंत्रियों से संरक्षण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
आगरा। उत्तरप्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों, मंदिरों के विकास, संरक्षण हेतु एक विशेष योजना चला रही है। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने उत्तरप्रदेश के जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्षों एवं मंत्रियों को बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों, मंदिरों के विकास संरक्षण के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत प्रदेश में जैन धर्म के ऐसे मंदिर, जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं अथवा मंदिर को जाने वाले मार्ग, उनके विकास के लिए आपकी नजर में कोई ऐसे मंदिर हो, जिनका विकास किया जाना आवश्यक है, ऐसे मंदिरों के विकास के लिए मंदिर कमेटी द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर 15 दिवस’ में मेरे पीए शिवम् जैन के व्हाट्एप्स करें एवं हार्ड कॉपी मेरे आवास डी-53, कमला नगर आगरा पर भिजवाने का कष्ट करें। जिससे प्राप्त हुए प्रस्तावों को उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को अवगत कराया जा सके।













Add Comment