समाचार

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की गूगल मीट 29 मई को: सम्मेद शिखरजी यात्रा पर होगी चर्चा


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा 13 सितंबर से प्रारंभ 5 दिवसीय सम्मेद जी तीर्थ यात्रा पर एक वेबिनार गूगल मीट पर 29 मई की रात्रि 8.30बजे आयोजित किया जा रहा है। वेबिनार में 1008 यात्रियों की सशुल्क यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं, रजिस्ट्रेशन, ट्रेन टिकट, भोजन, आवास, भामाशाहों ओर डोली संबंधी समस्त पहलुओं पर विस्तृत जानकारी सहित अन्य विषयों गहन चिंतन मनन होगा। बांसवाड़ा से पढिए, यह खबर…


बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा 13 सितंबर से प्रारंभ 5 दिवसीय सम्मेद जी तीर्थ यात्रा पर एक वेबिनार गूगल मीट पर 29 मई की रात्रि 8.30बजे आयोजित किया जा रहा है। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि वेबिनार में 1008 यात्रियों की सशुल्क यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं, रजिस्ट्रेशन, ट्रेन टिकट, भोजन, आवास, भामाशाहों ओर डोली संबंधी समस्त पहलुओं पर विस्तृत जानकारी सहित अन्य विषयों गहन चिंतन मनन होगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी एवं राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बंडी इस विषय पर व्यापक सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है फेडरेशन द्वारा अपने पांच प्रोविंसेज में पूरे देश में फैले हूमड़ समाज से राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं शेष भारत से 250-250 यात्रियों को सम्मेदशिखरजी यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

कहा जाता है कि सारे तीरथ बार-बार सम्मेद शिखरजी एक बार तथा इसकी यात्रा को लेकर ये पावन पंक्तियां भी प्रसिद्ध है कि भाव सहित बंदे जो कोई ताहि नरक पशु गति नहीं होइ। कोठिया ने सम्मेद शिखरजी यात्रा पर वेबिनार में सभी समाजजनों से हिस्सा लेने आग्रह किया है। मीट के लिए लिंक सभी सदस्यों को भेज दी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page