समाचार

महावीर इंटरनेशनल का गोल्डन जुबली समारोह बिडला ऑडिटोरियम में: दो दिवसीय आयोजन में होंगे कई अतिथि शामिल 


महावीर इंटरनेशनल संस्था का स्वर्ण जयंती समारोह गोल्डन जुबली कार्यक्रम 5 और 6 जुलाई को जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा। इसमें सम्मान समारोह होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल संस्था का स्वर्ण जयंती समारोह गोल्डन जुबली कार्यक्रम 5 और 6 जुलाई को जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा। इसमें सम्मान समारोह होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। संस्था के अध्यक्ष वीर अनिलकुमार जैन, महासचिव वीर अशोककुमार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुधीरकुमार जैन के निर्देशन चीफ कन्वीनर रश्मि सारस्वत और अलका दुधडिया के नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा। उदघाटन सत्र 5 जुलाई को होगा। इसमें संस्थापक सदस्यों के सम्मान के बाद रंगारंग सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अतिथि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिव्या कुमारी, जयपुर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, एमडी इंन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड किशोर छाटीवाल, पद्मश्री कनु भाई, हंसमुख भाई टेलर, इंडियन ऑयल राज्य हेड मनोज गुप्ता, यूनिसेफ चीफ राजस्थान रिषभ हीमानी, मिसेज इंडिया इन्टरनेशनल सिद्वि जोहरी सहभागिता करेंगे।

350 सेंटरो के 1301 वीर-वीरा सदस्य भाग ले रहे हैं

6 जुलाई को सुबह 5.30 बजे सैल्यूट वैकेटन अल्बर्ट हॉल से बिडला ओडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन दानदाता सहयोगियों का बहुमान कर आयोजन सांयकाल हाईटी तक रखा गया है। कार्यकम मंे देश-विदेश के 350 सेंटरो के 1301 वीर-वीरा सदस्य भाग ले रहे हैं। कुचामन सिटी सेंटर से वीर गवर्निग काउंसलिग मेंबर वीर सुभाष वीरा मंजू पहाडिया, अध्यक्ष वीर रामावतार चंदा गोयल के सानिध्य में वीर सुरेश कुमार, वीरा मंजू जैन, वीर विजय कुमार, वीरा सुलोचना पहाडिया, वीर कैलाशचंद, वीरा चन्द्रकांता पांड्या, वीर रतनलाल, वीरा कमला मेघवाल, वीर सुरेश कुमार, वीरा कुसुम गौड़, वीर कमल, वीरा पुष्पा गौड़, वीर विनोद, वीरा उषा झाझरी, वीर मुकेश, डिम्पल काला, वीर अशोक कुमार वीरा बबीता अजमेरा, वीर सोहनलाल वीरा शारदा वर्मा, वीर अजित पहाडिया, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर सम्पत, वीर संजय अग्रवाल, वीरा सुनीता गंगवाल, वीरा सरला खटोड कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page