समाचार

दशलक्षण पर्व और सोलहकारण व्रत करने वालों का किया सम्मान : गोलालारे जैन समाज द्वारा क्षमावाणी एवं परिवार मिलन समारोह मनाया


कम्पू स्थित जैन छात्रावास में श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज ने अपना तृतीया क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया। इस समारोह में ग्वालियर शहर के गोलालारे जैन समाज के सदस्य, अन्य जैन समाज के प्रतिनिधि, भिण्ड, मेहगांव, गोरमी, दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर, और पांवई के अतिशय क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय उत्तम चंद जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने भाग लिया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। कम्पू स्थित जैन छात्रावास में श्री दिगम्बर गोलालारे जैन समाज ने अपना तृतीया क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया। इस समारोह में ग्वालियर शहर के गोलालारे जैन समाज के सदस्य, अन्य जैन समाज के प्रतिनिधि, भिण्ड, मेहगांव, गोरमी, दिल्ली, अहमदाबाद, इंदौर, और पांवई के अतिशय क्षेत्र कमेटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय उत्तम चंद जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान पार्श्वनाथ के चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद, युवा कलाकारों ने नृत्य और मंगलाचरण प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोलालारे जैन समाज ग्वालियर महिला समिति की सदस्याओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें कु आयरा, तृप्ति जैन, कु नाइशा, आशु, राखी, सजना, मानसी, रेखा और दीप्ति शामिल थीं।

किया गया सम्मान

विधायक सिकरवार ने जैन धर्म में पर्युषण महापर्व के बाद क्षमा भाव की महत्वपूर्णता पर अपने विचार साझा किए। उनके विचारों को उपस्थित समाज ने तालियां बजाकर सराहा। ग्वालियर गोलालारे जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव सुनील जैन भगत जी, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, और अन्य समितियों के अध्यक्षों ने समाज के हित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिन्होंने दशलक्षण पर्व और सोलहकारण व्रत किए, उनका भी मंच पर शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। समिति ने बाहर से आए अतिथियों और प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया।

ये भी रहे मौज

इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में राजीव जैन, प्रमोद जैन गप्पू, महेश जैन, मोनू जैन, सोनल जैन, सुनील जैन बाराध वाले, संजीव जैन, और स्नेहलता जैन शामिल रहे। जैन समाज के पूरे कार्यक्रम में महिला समिति के कार्यों की प्रशंसा स्वयं अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा की गई। अंत में, समिति की महिला इकाई की अध्यक्षता ममता जैन और सचिव सुनील जैन भगत जी ने सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों, प्रतिभागियों, कार्यकारिणी सदस्यों, और सहयोगियों का धन्यवाद किया, और उपस्थित जैन समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी को स्वरुचि वात्सल्य भोज का आनंद लेने का आमंत्रण दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page