तीर्थ क्षेत्र गिरनार पदयात्रा 5 जून गुरुवार को मां अहिल्या की नगरी इंदौर में पहुंचेगी। इस अवसर पर इंदौर समाज, विभिन्न संस्थाओं सोशल ग्रुप फेडरेशन, महासमिति एवं शहर के सभी समाज जन, संगठनों ने इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया। इंदौर आगमन पर भव्य मंगल अगवानी की तैयारियां आरंभ की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। धार्मिक आस्था और आत्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत तीर्थ क्षेत्र गिरनार पदयात्रा 5 जून गुरुवार को मां अहिल्या की नगरी इंदौर में पहुंचेगी। इस अवसर पर इंदौर के सभी समाज, विभिन्न संस्थाओं सोशल ग्रुप फेडरेशन, महासमिति एवं शहर के सभी समाज जन एवं संगठन ने एकजुट होकर इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया है और इंदौर आगमन पर भव्य मंगल अगवानी करने के संकल्प के साथ भव्य अगवानी की तैयारियां प्रारंभ कर दी है विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन ने कहा कि पूरे विश्व का एक ही नारा ‘चलो गिरनार जय नेमीनाथ’ ‘जय गिरनार’। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी ने भी शहर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पवित्र यात्रा की भव्य अगवानी कर इस यात्रा में अवश्य सहभागी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें। आओ, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करें और आत्मिक शांति की ओर एक कदम बढ़ाएं।













Add Comment