गुरु सेवा परिवार के नेतृत्व में 28 अगस्त से 7 सितम्बर तक जिलेभर के दिगंबर जैन मंदिरों में पर्वराज पर्युषण महाआरती कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह आयोजन गिरनार यात्रा 2026 की गुल्लक दान पेटी की भूमिका के अंतर्गत समाज को जानकारी देने हेतु किया जा रहा है। पढ़िए सोनल जैन की ख़ास रिपोर्ट…
गुरु सेवा परिवार के नेतृत्व और सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से गिरनार यात्रा 2026 की गुल्लक दान पेटी की भूमिका के तहत आगामी 28 अगस्त से पर्वराज पर्युषण महाआरती कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। शंकर जैन पत्रकार और सीमा जैन ने जानकारी दी कि इस बार महाआरती कार्यक्रम भिंड के जिन मंदिरों के साथ-साथ जिले के अन्य जिनालयों में भी होंगे। यह धार्मिक आयोजन 28 अगस्त से 7 सितम्बर तक चलेगा।
चॉइस द गिफ्ट नामक एक अनोखा खेल भी आयोजित होगा
कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अगस्त को श्री 1008 शांतिनाथ मंदिर, गुना बाई महावीर गंज से होगा। 29 अगस्त को महाआरती श्री महावीर जिनालय मालनपुर, 30 अगस्त को विराग मंडप बद्री प्रसाद की बगिया में होगी जहां चॉइस द गिफ्ट नामक एक अनोखा खेल भी आयोजित किया जाएगा। 31 अगस्त को चंदा प्रभु जिनालय गोहद, 1 सितम्बर को श्री नेमिनाथ जिनालय उमरी, 2 सितम्बर को धूप दशमी के अवसर पर श्री बाहुबली मंदिर गोरमी, 3 सितम्बर को श्री चंद्रप्रभु जिनालय मौ, 4 सितम्बर को श्री 1008 चिंतामणि पारसनाथ मंदिर बड़ा मेहगांव, 5 सितम्बर को चंद्रप्रभु जिनालय किला गेट, 6 सितम्बर को अनंत चौदस पर चिंतामणि पारसनाथ मंदिर बस्ती फूफ और 7 सितम्बर को अंतिम महाआरती चिंतामणि पारसनाथ पद्मावती मंदिर झांसी मोहल्ला भिंड में आयोजित होगी। इस 11 दिवसीय धार्मिक महोत्सव में सुबह की पूजन और शाम की महाआरती का आयोजन होगा। महिला मंडल, युवा मंडल और बालिका मंडल सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। बॉबी जैन नेता ने समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।













Add Comment