समाचार

जैन साध्वी को दिया आहार. सीखा धार्मिक संस्कार: जैन साध्वी ने सिखाया बालिकाओं को धार्मिक संस्कारों की महिमा


धार्मिक क्रिया सीखने के क्रम में विमल जैन भंडारी के मार्गदर्शन में रविवार को मंदिर परिसर में जैन साध्वी की आहार क्रिया संपन्न हुई जिसमें बालिकाओं ने पड़गाहन, नवद्या भक्ति एवं आहारचर्या अनुष्ठान से माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैन साध्वी सुबह नौ बजे आहार के लिए निकली थी। उसी दौरान केसरिया एवं श्वेत वस्त्र धारण किए बालिकाएं जैन साध्वी को पड़गाहन के लिए खड़ी दिखी इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…….


अम्बाह। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान जैन साध्वी आर्यिका विश्रेय श्री माता जी को रविवार को जैन समाज की बालिकाओं ने आहार दिया।धार्मिक क्रिया सीखने के क्रम में विमल जैन भंडारी के मार्गदर्शन में रविवार को मंदिर परिसर में जैन साध्वी की आहार क्रिया संपन्न हुई जिसमें बालिकाओं ने पड़गाहन, नवद्या भक्ति एवं आहारचर्या अनुष्ठान से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

जैन साध्वी सुबह नौ बजे आहार के लिए निकली थी। उसी दौरान केसरिया एवं श्वेत वस्त्र धारण किए बालिकाएं जैन साध्वी को पड़गाहन के लिए खड़ी दिखी इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। विमल जैन भण्डारी ने बताया कि पहली बार सार्वजनिक तौर पर आहारचर्या अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।

उन्होंने बताया कि आयोजन में जैन समाज की बालिका राजुल, सिम्मी,रिनी, दीप्ति, वंशिका,सेंकी,मुस्कान, साक्षी,इशिका, सलोनी,आंशी, सहित श्रीमती ऊषा जयकुमार जैन एवं श्रीमती अनीता अरुण जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page