मां अहिल्या की नगरी इंदौर के गौम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज की स्वर्ण जयंती एवं भव्य 10 जैनेश्वरी दीक्षा समारोह के अंतर्गत 31 अक्टूबर को घटयात्रा और 1 नवंबर को दीक्षार्थियों की बिनोली यात्रा निकलेगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी गौम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर सारस्वतकवि, श्रमणाचार्य आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज की स्वर्ण जयंती एवं उनके कर कमलों से होने वाली भव्य 10 जैनेश्वरी दीक्षा समारोह के तहत धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश पांड्या ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे गांधी नगर से घट यात्रा गौम्मटगिरी के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात 1 नवंबर शनिवार शाम 6 बजे भावी दीक्षार्थियों की बिनोली यात्रा गांधी नगर जैन मंदिर से गौम्मटगिरी जाएगी।
दद्दू ने बताया कि इस शोभायात्रा के संयोजक सुरेन्द्र बाकलीवाल, जेनेश झांझरी, वीरेंद्र बड़जात्या एवं महासमिति की टीम इस आयोजन का संचालन करेगी। महासमिति द्वारा समाजजन से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भावी दीक्षार्थियों के संयम पद की अनुमोदना करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।













Add Comment