जयपुर में जीनियस जैन सोशल ग्रुप की अगस्त माह की भव्य पार्टी मीटिंग रविवार 24 अगस्त 2025 को सिमचा एडवेंचर पार्क में आयोजित हुई। 300 से अधिक सदस्यों ने पूरे दिन मनोरंजन, प्रतियोगिताओं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। पर्यूषण पर्व के दौरान जमीकंद एवं रात्रि भोज न करने की शपथ भी ली। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
जयपुर: पर्यूषण पर्व के पूर्व दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस की सिमचा एडवेंचर पार्क में अगस्त माह की भव्य पार्टी मीटिंग रविवार 24.8.2025 को संपन्न हुई। इस आयोजन में जीनियस परिवार के 300 से अधिक सदस्यों ने सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक पूरे दिन मनोरंजन, स्लाइड्स, स्वादिष्ट भोजन और हल्की बारिश में गरम-गरम कचोरी का लुत्फ उठाया।
विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
इस मीटिंग का मार्गदर्शन ग्रुप के संस्थापक संरक्षक आदरणीय विजय इंदिरा जी बड़जात्या, संरक्षक दिलीप प्रमिला पाटनी, टी के मंजू वेद, शरद छाया वेद, आरके जैन (राने का) इंडस्ट्री, एसके जैन (ऑनर सिमचा ग्रुप) ने किया। अध्यक्ष संजय बरखा बड़जातिया, सचिव जितेंद्र रानू पोरवाल, कोषाध्यक्ष हेमन्त किरण पाटनी और विशेष सहयोगी राकेश मीनल पाटनी, सावन सारिका जैन, संयोजक पंकज रितु रावका, विपिन नीतू जैन, अजय मेघा जैन एवं चिराग एनी जैन ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रुप द्वारा सदस्यों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने पर्यूषण पर्व के दौरान जमीकंद एवं रात्रि भोज न करने की शपथ भी ली।













Add Comment