समाचार

द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा उत्साह से दी: शिवाजी वार्ड में द्वितीय चरण की परीक्षा हुई


द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम सागर शिवाजी वार्ड की प्रथम चरण की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 18 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 13 अप्रैल की परीक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थीयों के लिए रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा हुई। जिसमें आठ विद्यार्थी सम्मिलित हुए। सागर से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


सागर। विगत दिनों द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम सागर शिवाजी वार्ड की प्रथम चरण की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 18 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 13 अप्रैल की परीक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थीयों के लिए रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा हुई। जिसमें आठ विद्यार्थी सम्मिलित हुए। यहां के एक विद्यार्थी ने मुंबई में परीक्षा दी है। द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम सागर शिवाजी वार्ड के परीक्षक मयंक भैया जी ने बतलाया कि धर्म लाभ एवं गहन जानकारी के लिए द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम बहुत ही उपयोगी है। इससे न केवल प्राचीनता बल्कि आधुनिकता सभी का समावेश इसमें मिलता है और हमें धर्म का ज्ञान होता है। सागर शिवाजी वार्ड द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम का अध्ययन एवं परीक्षा केंद्र श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालक हिल व्यू में है। संयोजक रश्मि जैन ने बतलाया कि बालक हिल व्यू के अध्यक्ष आलोक जैन सदैव ही बड़ी निष्ठा से धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं। परीक्षाएं हों, सांस्कृतिक कार्यक्रम हों, लाडू चढ़ाना हो, माताजी और महाराज जी के विहार, निहार, आवास, प्रवास, आहारचर्या, वैयावृत्ति आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और हम सभी का सहयोग करते हैं। इस अवसर पर अवनीश संघी ने भी परीक्षा हाल में अपना सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page