समाचार

जुलूस निकालकर गणिनी विमलप्रभा जी का हुआ पिच्छी परिवर्तन: माताजी 17 नवंबर को अंजनीनगर से करेंगी विहार 


एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनीनगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गणिनी श्री विमलप्रभा माताजी ससंघ का पिच्छी परिवर्तन चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में किया गया। इंदौर से पढ़िए, साभार संकलित खबर…


इंदौर। एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनीनगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गणिनी श्री विमलप्रभा माताजी ससंघ का पिच्छी परिवर्तन चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में किया गया। माताजी को ससंघ जुलूस के रूप में मांगलिक भवन तक लाया गया। यहां दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष मनोहर झांझरी, पुलक मंच के प्रदीप बड़जात्या ने अगवानी की। मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सासेगानी, अशोक टोंग्या एवं ऋषभ पाटनी ने बताया कि मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के बाद पाद प्रक्षालन का सौभाग्य हेमंत अनिता गदिया परिवार को मिला। वहीं, प्रथम शास्त्र भेंट करने का लाभ पद्म उषा पाटोदी को मिला।

पार्षद बरखा मालू ने भी श्रीफल अर्पित किया। इसके बाद मैना अतुल रामावत, संगीता संजय मोदी एवं निर्मला सुरेश गंगवाल ने क्रमशः विमलप्रभा माताजी, विजयमती माताजी एवं विनीत प्रभा माताजी की पिच्छी ग्रहण की। नवीन पिच्छी भेंट करने का लाभ मंदिर कमेटी, महिला मंडल एवं श्री पार्श्व यूथ ग्रुप ने लिया। प्रचार मंत्री नितिन पाटोदी ने बताया कि माताजी ने आशीर्वचन में 17 नवंबर को यहां से विहार करने की बता कही तो धर्मसभा में उपस्थित समाजजनों की आंखें नम हो उठीं। संचालन अंशुल जैन ने किया। आभार संजय मोदी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page