ललितपुर में बच्चों ने मित्रता दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन कर अपने बालसखा मित्रों को उपहार व फ्रेंडशिप बैंड देकर भावनात्मक जुड़ाव को किया मजबूत। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…
ललितपुर में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को उपहार भेंट कर और फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर दोस्ती का जश्न मनाया। देवांश जैन ने अपने मित्रों प्रगन्य पांडे, विहान जैन, अयुष सिसौदिया, अभि सिसौदिया और दिव्यांश जैन को उपहार देकर और बैंड पहनाकर बधाइयाँ दीं। इस अवसर पर सभी बच्चों ने बचपन की गहरी दोस्ती की भावना को साझा किया। कार्यक्रम की एक झलक में बच्चों का उत्साह और आपसी स्नेह दिखाई दिया। सभी ने एक स्वर में कहा — “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।”
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment