समाचार

राजोकरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर से 500 मरीज लाभान्वित : सेवा न्यास और सन्मति फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास, मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं


दिल्ली के राजोकरी में 10 अगस्त को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 500 मरीजों ने लाभ लिया। सेवा न्यास और सन्मति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम की विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क परामर्श, दवाएं और चश्मे वितरित किए। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


नई दिल्ली। सेवा न्यास और सन्मति फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से 10 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, नत्थूपुरा रोड, राजोकरी, नई दिल्ली में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। अखिल भारतीय जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनते हैं।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टर — डॉ. एस. के. तनेजा (हृदय रोग), डॉ. मयंक (श्वसन रोग), डॉ. विजय शर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. अचिन रावत (नेत्र रोग) ने मरीजों की जांच की और निःशुल्क परामर्श दिया।

मरीजों को चश्में वितरित, स्वास्थ्य जाँच की 

रोग के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं और चश्मे प्रदान किए गए। स्वास्थ्य जांच में बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी, फेफड़ों की कार्य जांच, हड्डियों की जांच और नेत्र परीक्षण जैसी सेवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि के रूप में महरौली विधायक गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीए कमलेश जैन, सुदीप जैन, रूपेश जैन, अशोक कुमार जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, शैलेश जैन, नवीन जैन, मोहित जैन, गिरीश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page