समाचार

अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज का वर्षायोग : पूज्य वर्षायोग धर्म प्रभावना समिति का गठन          

इंदौर। आचार्य श्री अभिनंदन सागर महाराज के शिष्य अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के पूज्य वर्षायोग -2023 स्मृति नगर स्थित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुरू हुआ है। श्री श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट स्मृति नगर की ओर से आयोजित इस चातुर्मास में अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ससंघ के वर्षायोग के लिए कमेटी का गठन किया गया।

कमेटी का नाम पूज्य वर्षायोग धर्म प्रभावना समिति रखा गया है। इसमें शिखर शिरोमणि कांतिलाल बम, सोमचंद्र जैन, मुख्य समन्वयक संजय कासलीवाल, समन्वयक के.डी जैन, अध्यक्ष भरत जैन, महामंत्री कमल कुमार रांवका, स्वागताध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, सत्येंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जैन, कमलेश जैन, उपाध्यक्ष सुभाष जैन, हितेश कासलीवाल, संयोजक दीपक जैन, मुनि वैयावृत्ति संयोजक आनंद जैन, नवधा भक्ति संयोजक शोभा जैन, उषा जैन, पदमा जैन, अनिता छाबड़ा, पूजन संयोजक सचिन जैन, सुयश, टीटू लुहाड़िया को बनाया गया है। इसके अलावा प्रचार संयोजक वैभव कासलीवाल, मनीष पहाड़िया, सुरेश सेठी और सांस्कृतिक मंत्री संगीता ठोल्या, सीमा रांवका, प्रज्ञा जैन को बनाया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page