आज जैन समाज अपने ही देश में विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि देशभर में तीर्थ स्थानों और मंदिरों पर अतिक्रमण हो रहा है। हमारे साधु भगवंतों और आर्यिका माता जी पर जगह-जगह उपसर्ग होते हैं, और असामाजिक तत्वों के कारण उनकी जान भी चली जाती है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। आज जैन समाज अपने ही देश में विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि देशभर में तीर्थ स्थानों और मंदिरों पर अतिक्रमण हो रहा है। हमारे साधु भगवंतों और आर्यिका माता जी पर जगह-जगह उपसर्ग होते हैं, और असामाजिक तत्वों के कारण उनकी जान भी चली जाती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणीद्र जैन ने बताया कि कोई भी राजनीतिक पार्टी जैन समाज को टिकट नहीं देना चाहती।
लोकसभा में हमारे पास एक भी प्रतिनिधि नहीं है। इन चिंताओं को लेकर सभी आचार्य, गुरु, और समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध लोगों से सलाह करके हमने ‘वीर जनशक्ति पार्टी’ का गठन किया है। हर्ष के साथ सूचित करते हैं कि निर्वाचन आयोग में हमारी पार्टी पंजीकृत हो चुकी है और अगले 10 दिनों में हमें चुनाव चिन्ह भी प्राप्त हो जाएगा। समग्र जैन समाज से आह्वान है कि वे इस पार्टी का सदस्य बनें।
जहां भी जैन प्रत्याशी के जीतने की संभावना हो, चाहे वह पंचायत, नगर निगम, विधानसभा, या लोकसभा चुनाव हो, वहां वीर जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ें। आगामी दिल्ली चुनाव में भी हम प्रत्याशी खड़ा करना चाहते हैं। जो भी व्यक्ति यह मानता है कि वह चुनाव जीत सकता है, वह डॉ. मणीन्द्र जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, से संपर्क करें।













Add Comment