समग्र जैन समाज के सर्वांगीण विकास और आर्थिक पारिवारिक कठिनाइयों एवं मानव सेवा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से जैन जागरण मंच का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रिंसपाल टोंग्या को अध्यक्ष एवं प्रदीप गंगवाल को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। समग्र जैन समाज के सर्वांगीण विकास और आर्थिक पारिवारिक कठिनाइयों एवं मानव सेवा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से ‘जैन जागरण मंच’ का गठन किया गया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि संस्था अपने उद्देश्यों के साथ संकल्पित है कि समग्र समाज के प्रत्येक परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आवश्यक सेवाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए समयानुकूल प्रयास करेगी।
संस्था के गठन अवसर पर सर्वसम्मति से प्रिंसपाल टोंग्या को अध्यक्ष एवं प्रदीप गंगवाल को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। जैन जागरण मंच का उद्देश्य समग्र जैन समाज में एकजुटता, सहयोग और जागरूकता को बढ़ावा देना है। संस्था में एडवोकेट, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत समाज के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इन सभी के मार्गदर्शन में मंच देश के विभिन्न मेट्रोपॉलिटन शहरों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नवयुवाओं को संगठित कर समाज हित में संस्था की शाखा का गठन कर समाज हित में कार्य करेगा। संस्था के अध्यक्ष प्रिंसपाल टोंग्या ने कहा कि आज की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंच सही दिशा एवं समाज हित में कार्य करने के लिए क़दम आगे बढ़ रहा है और कर्तव्य निष्ठा एवं जैन सिद्धांत के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।













Add Comment