समाचार

विश्व शांति कामनार्थ यज्ञ पूर्णाहूति सिद्धचक्र महामंडल पूर्ण: श्रीजी को गंधकुटी में विराजित कर निकली शोभायात्रा  


सागवाड़ा के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज के संयोजन में शशिकांत हुक्मीचंद बोबडा परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान रविवार को सुबह विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ। सिद्ध भगवान की जय जयकार से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज के संयोजन में शशिकांत हुक्मीचंद बोबडा परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान रविवार को सुबह विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ। सिद्ध भगवान की जय जयकार से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। विधान के अंतिम दिन रविवार को प्रातः सौधर्म इंद्र शशिकांत रुचि बोबडा परिवार ने श्री शांतिनाथ भगवान एवं रजत सिद्ध चक्र यंत्र का अभिषेक किया। इसके बाद सर्व शांति कामनार्थ मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर कांतिलाल लक्ष्मीचंद बोबडा ने शांतिधारा की। कीर्ति कुमार प्रकाश कोठारी ने श्रीफल फट स्वाहा किया।

यजमान परिवार ने पुण्याहवाचन आरती की

इंद्र इंद्राणी समूह द्वारा नवदेवता पूजा, सिद्ध प्रभु पूजा, सरस्वती पूजा के बाद सर्व शांति महायज्ञ के तहत तीर्थंकर, कैवली तथा गणधर हवन कुंड में प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल के सानिध्य में जैन आगम में वर्णित मंत्रोच्चारण के साथ इंद्र इंद्राणी समूह ने दंशाग धूप तथा घी की आहूति के साथ विश्व शान्ति कामनार्थ श्रीफल की पूर्णाहुति की। यजमान परिवार ने पुण्याहवाचन, आरती और विसर्जन विधि की। इसके बाद शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को रजत गंधकुटी में विराजित कर बैंडबाजों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल मृंदग, नेजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो कंसारा चौक, पारसनाथ चौक, मांडवी चौक होते हुए पुनः गांधियों का मंदिर पहुंची। जहां शांतिनाथ भगवान प्रतिमा को पुनः गर्भगृह में वेदी पर विराजमान के साथ आठ दिवसीय विधान संपन्न हुआ।

विधान पुण्यार्जक का किया सम्मान 

इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा तथा मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से सेठ महेश नोगमिया ट्रस्टी अश्विन बोबडा,दिनेश मेहता, कीर्ति भाई सर्राफ, केसरीमल शाह, राजमल शाह, नटवरलाल गलालिया, बदामीलाल मेहता, चंद्रशेखर संघवी, जयन्तिलाल पंचोरी,पवनकुमार गोवाडिया,नरेद्र खोडनिया,महेंद्र शाह, सागरमल शाह, हंसमुख शाह द्वारा विधान पुण्यार्जक शशिकांत हुक्मचंद बोबडा परिवार का शॉल, उपरना ओढ़ाकर पगडी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बांसवाड़ा, कुशलगढ़ परतापुर, तलवाडा, अरथूना आंजना, मांडव, ठाकरड़ा समेत अनेक गांवों के श्रद्धालु उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page