श्री दिगम्बर जैन मंदिर, खारुपेटिया में से चोरी हुई सात प्रतिमाओं में से पांच प्रतिमाएं बरामद हो गई हैं। प्रतिमाएं चोरी होने से हड़कम्प मच गया था। इससे जैन समाज में आक्रोश था। सुनील सेठी की रिपोर्ट ।
दारांग(असम)। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, खारुपेटिया में से चोरी हुई सात प्रतिमाओं में से पांच प्रतिमाएं बरामद हो गई हैं। प्रतिमाओं के साथ ही कुछ नकद राशि खारूपेटिया के थाना प्रभारी राजीव बरुआ ने बरामद की। उन्होंने 13 जुलाई की रात से कोकराझार के पास एक गांव में अभियान चलाते हुए तीन चोरों को पकड़ा। जिनसे प्रतिमाएं और राशि मिली है। अभी चंद्र प्रभु भगवान और पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमाएं नहीं मिली हैं।
मंदिर में चोरी होने के बाद से ही णमोकार मंत्र का जाप चल रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया खारुपेटिया जैन मंदिर में आए थे और इस मंदिर के आकर्षण से वह भी अछूते नहीं रहे। उन्होंने इस मंदिर और यहां के माहौल की प्रशंसा की थी। यहां की प्रतिमाएं जैन समाज की धरोहर थीं।













Add Comment