श्री दिगंबर जैन पंचबालयति पारमार्थिक एवं धार्मिक ट्रस्ट की ओर से श्री दिगंबर जैन पंचबालयति, विजयनगर में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम होंगे। सभी कार्यक्रम अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में होंगे। निर्देशन ब्रह्मचारी जिनेश मलैया का रहेगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। श्री दिगंबर जैन पंचबालयति पारमार्थिक एवं धार्मिक ट्रस्ट की ओर से श्री दिगंबर जैन पंचबालयति, विजयनगर में पच्चीस अक्टूबर को आचार्य श्री शांति सागर महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस, 26 अक्टूबर को श्री गणेश प्रसाद वर्णी को 150वीं जन्म जयंती महोत्सव, 27 अक्टूबर पंडित गुलाब चंद पुष्प जन्म दिवस महोत्सव, 28 अक्टूबर को आचार्य श्री विद्या सागर 78वां जन्म महोत्सव और शरद पूर्णिमा 29 अक्टूबर आचार्य श्री वीर सागर महाराज जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम शाम के समय गरबा, आरती, नृत्य आदि का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विशाल निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा।
हर दिन होंगे कार्यक्रम
पांचों दिन सुबह 6 बजे पूजन-अभिषेक, सुबह 8 बजे प्रवचन और गुणानुवाद आचार्यों का, 10 बजे आहार चर्या, सायं 6 बजे आरती,आचार्य भक्ति , सायं 7 बजे भक्तामर आराधना होगी। सभी कार्यक्रम आचार्य श्री विहर्ष सागर जी ससंघ एवंअंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में होंगे। निर्देशन ब्रह्मचारी जिनेश मलैया का रहेगा।

अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज का हुआ मंगल प्रवेश
अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज और क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज का 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे श्री दिगंबर जैन पंचबालयति मंदिर, विजयनगर में पंच दिवसीय गुरु आराधना महोत्सव में सानिध्य के लिए मंगल प्रवेश हुआ। ब्रह्मचारी जिनेश मलैया में बताया कि मुनि श्री 28 अक्टूबर तक पंचबालयति में विराजित रहेंगे। उनके सानिध्य में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे वापस वह मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर, स्मृति नगर के लिए विहार करेंगे।













Add Comment