उत्कृष्ट पोरवाड़ सामाजिक मंडल द्वारा संचालित की वार्षिक आमसभा एवं पहली बार संपूर्ण पोरवाड़ समाज के नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनांे की उपस्थिति एवं अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में 24 अगस्त को इंदौर मे अधिवेशन होने वाला है। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। उत्कृष्ट पोरवाड़ सामाजिक मंडल द्वारा संचालित की वार्षिक आमसभा एवं पहली बार संपूर्ण पोरवाड़ समाज के नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठजनांे की उपस्थिति एवं अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में 24 अगस्त को इंदौर मे अधिवेशन होने वाला है। समाज के बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवार की चिकित्सा सहयोग, समाज की प्रतिभाओं को निखारने एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली संस्था के अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर ने बताया कि अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य मंे छोटी नसिया बड़ा गणपति में प्रातः भक्तामर विधान भक्ति भाव से संपन्न होगा। उसके बाद समाज का अधिवेशन होगा। इसके बाद वार्षिक आम सभा होगी। सचिव सन्मति जैन ने कहा कि निमाड़ के अलावा संपूर्ण भारतवर्ष के सदस्य इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। मंच महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीना जैन पंधाना एवं महिला प्रकोष्ठ सचिव ऋतु जैन चंडीगढ़ ने सभी सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।
जोन के मीडिया प्रभारी सन्मति काका ने बताया कि अधिवेशन एवं आम सभा की तैयारी के लिए इंदौर में मीटिंग रखी गई थी। इसमें तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की। इसके तहत ध्वजारोहण, अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मंडल विधान, आहार चर्या, एवं दोपहर में अधिवेशन संपन्न होगा।













Add Comment