समाचार

आचार्य श्री विराग सागरजी का प्रथम समाधि दिवस 4 को: चरण अभिषेक कर संगीतमय होगी भक्ति 


आचार्य श्री विराग सागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस 4 जुलाई मनाया जाएगा। बॉबी जैन नेता ने बताया कि 4 जुलाई को आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज का प्रथम समाधि दिवस भिंड के कीर्तिस्तंभ मंदिर में मनाया जाएगा। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। आचार्य श्री विराग सागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस 4 जुलाई को मनाया जाएगा। बॉबी जैन नेता ने बताया कि 4 जुलाई को आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज का प्रथम समाधि दिवस भिंड के कीर्तिस्तंभ मंदिर में मनाया जाएगा। यहां विविध कार्यक्रम होंगे। प्रातः कल सुबह 7 बजे कीर्ति स्तंभ मंदिर में आचार्य श्री के छायाचित्र के बने गुरुमंदिर में पूजन संगीतमय चरण अभिषेक भक्त करेंगे। वही 9 बजे तीर्थ क्षेत्र गिरनार से वापस आ रही है 6 बसों के तीर्थ यात्रियों का स्वागत सम्मान कीर्ति स्तंभ पर किया जाएगा।

शाम को 7 बजे 1008 दीपकों से गुरु मंदिर में गुरुदेव की महाआरती की जाएगी। गुणानुवाद विनयांजलि सभा रखी जाएगी। संपूर्ण कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाजएवं सामाजिक धार्मिक संगठनों से शामिल होने का निवेदन गुरु भक्त दिनेश जैन दीनू, संगीता जैन पवैया, सैलू जैन, निक्कू जैन, कैश जैन, सुखानंद जैन आदि ने किया है। कार्यक्रम के बाद वात्सल्य भोज की व्यवस्था भी रखी गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page