समाचार

श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान में उत्सव का माहौल: भक्ति पूर्वक नृत्य संगीत की रही गूंज 


आदिनाथ महिला मंडल द्वारा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर संविद नगर कनाडिया रोड इंदौर पर श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का आयोजन किया गया। ब्रह्मचारी सरिता दीदी एवं रेखा दीदी समवसरण मंदिर के सानिध्य में अत्यंत धूमधाम से एवं भक्ति पूर्वक नृत्य संगीत के साथ उत्सव मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। भक्तों में अपार उत्साह के साथ आदिनाथ महिला मंडल द्वारा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर संविद नगर कनाडिया रोड इंदौर पर श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का आयोजन किया गया। ब्रह्मचारी सरिता दीदी एवं रेखा दीदी समवसरण मंदिर के सानिध्य में अत्यंत धूमधाम से एवं भक्ति पूर्वक नृत्य संगीत के साथ उत्सव मनाया गया।

अध्यक्ष भारती सेठ ने बताया कि विधान के ध्वजारोहण कर्ता आशा देवी जैन सौधर्म इंद्र तल्लीन निशा बड़जात्या, कुबेर इंद्र राकेश संगीता जैन, ईशान इंद्र पवन मीना जैन, माहेंद्र इंद्र सत्येंद्र सपना जैन, सनत इंद्र महेंद्र मीणा कांसल, भरत चक्रवर्ती आलोक मधु सिंघई, महायज्ञ नायक महावीर भारती सेठ रहे।

कार्यक्रम संयोजक महावीर जैन पवन मोदी एवं आनंद पहाड़िया थे, कार्यक्रम आयोजन कर्ता के रूप में मंदिर ट्रस्ट कमेटी नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल का योगदान रहा। विधान की समाप्ति अवसर पर सौधर्म इंद्र तल्लीन बड़जात्या द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page