समाचार

तीर्थधाम सिद्धायतन में विदाई समारोह और स्मरणांजलि सभा आयोजित : अतिथियों ने कहा संस्था ने जो संस्कार दिये उन्हें अक्षुण्ण बनाये रखना


बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि की तलहटी में श्री गुरुदत्त कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन स्वाध्याय मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित तीर्थधाम सिद्धायतन में संचालित श्री समंतभद्र शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह गरिमामयी उपस्थिति में स्वाध्याय भवन में आयोजित किया गया। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट…


बड़ामलहरा। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि की तलहटी में श्री गुरुदत्त कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन स्वाध्याय मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित तीर्थधाम सिद्धायतन में संचालित श्री समंतभद्र शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह गरिमामयी उपस्थिति में स्वाध्याय भवन में आयोजित किया गया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष आलोक दाऊ ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि घुवारा नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदमचंद जैन ने सिद्धायतन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुये संस्था के नींव के पत्थर स्व.मा.चंद्रभान जैन एवं स्व.डा. शीतल प्रसाद फौजदार की मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। संस्था द्वारा संस्कारित शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य उज्ज्वल किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिद्धायतन ट्रस्ट के मंत्री प्रद्युम्न फौजदार ने कहा कि ट्रस्ट की स्थापना के बाद 2003 में विद्यालय की स्थापना की गई थी जिसमें मात्र तीन ही विद्यार्थी थे लेकिन वर्तमान में शताधिक से अधिक विद्यार्थी संस्था में अध्ययनरत है जो यहां से जाकर अन्य अनेक संस्थाओं में अध्ययन कर विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत है। प्रद्युम्न फौजदार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि यहां मिले संस्करों को आत्मसात कर आगे बढ़ें तथा ऐसे कार्य करें जिसमें संस्था के साथ-साथ माता-पिता,गांव और देश का नाम रोशन हो। इस दौरान शिक्षण संस्थान के सदस्य अरविंद जैन तथा ज्ञानोदय भोपाल से पधारे युवा विद्वान शुभम शास्त्री ने भी सारगर्भित उद्वोधन दिया। विदाई समारोह के कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 9 वीं के छात्र रौनक जैन एवं हर्ष जैन ने किया तथा मंगलाचरण अनुराग जैन कक्षा 9 वीं, स्वागत गीत शुलभ जैन कक्षा 8वीं विदाई गीत हर्ष जैन कक्षा 9 वीं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कक्षा 10 वीं के छात्र वीर जैन ,आदीश जैन ऋषित जैन के द्वारा  पांच वर्ष के अनुभव बताये गये एवं छात्र सरस जैन जैन द्वारा एक सुन्दर दिनचर्या बताते हुए गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान कक्षा नवमीं के विद्यार्थियों ने 10 वीं के विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप ग्रुप फोटो भेंट किये तथा दसवीं के छात्रो ने विदाई के अवसर पर स्मृति स्वरूप वाशिग मशीन संस्था को भेंट की जबकि ट्रस्ट ने धर्म विशारद के प्रमाण पत्र प्रदान किये।

बाल ब्र. रविन्द्र जी को किया याद

तीर्थधाम सिद्धायतन द्रोणगिरि के प्रति हार्दिक वात्सल्य रखते हुए मार्गदर्शन व संरक्षण प्रदान करने वाले बाल ब्रह्मचारी रवीन्द्र जैन आत्मन् (बड़े पंडित जी साहब) का देह वियोग हुए एक माह हो चुकने पर उनके द्वारा ही रचित 64 ऋद्धि विधान के माध्यम से भक्ति, अध्यात्म की स्वर लहरियों द्वारा पंच परमेष्ठी भगवन्तों का गुणानुवाद करते हुए अपने हृदय में समता भाव जागृत कर उनके पद पर चलने की भावना भायी गई तथा उनके सीडी प्रवचन उपरांत स्मरणांजलि सभा आयोजित की गई।

ये रहे उपस्थित

तीर्थधाम सिद्धायतन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद डेवडिया, मंत्री प्रद्युम्न फौजदार, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद  जैन, उपमंत्री सेवकचंद्र जैन, ट्रस्टी जमुनालाल जैन, उदयचंद जैन, विद्यालय समिति के अध्यक्ष आलोक दाऊ, सचिव संतोष जैन एवं जैन मिलन शाखा के अध्यक्ष संजीव जैन,निखिल जैन,पंकज शास्त्री बड़ामलहरा,भरत सेठ घुवारा के अलावा विद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page