जैन समाज के बच्चों को धार्मिक संस्कारों से परिचित कराने के लिए कुमारी राजुल जैन के मार्गदर्शन में बड़े जैन मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…
अंबाह। जैन समाज के बच्चों को धार्मिक संस्कारों से परिचित कराने के लिए कुमारी राजुल जैन के मार्गदर्शन में बड़े जैन मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया जिसमे कोई गुरु महाराज बना तो कोई भगवान महावीर, कोई धन्ना सेठ तो कोई चंदनबाला इसी तरह बच्चों ने जैन धर्म और संस्कृति से जुड़े महापुरुषों का भेष धारण करके सभी को धर्म का संदेश दिया कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित स्वच्छता बनाये रखने एवं पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जैन ने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनने का आह्वान किया। उन्होंने माताओं को बच्चों के पालन-पोषण पर विशेष ध्यान रखने का सुझाव देते हुए कहा कि मां की गोद से ही बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाती है। मां-पिता के संस्कार से ही बच्चों का चरित्र निर्माण होता है। उन्होंने माताओं से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की।













Add Comment